वेंकटेश्वर मंदिर : सुख-समृद्धि के लिए सुदर्शन हवन, जले 1001 दीये

चक्रधरपुर : आंध्रा एसोसिएशन झारखंड द्वारा चक्रधरपुर में आयोजित 33वां पंचाहनिका वार्षिक ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में सुदर्शन हवन का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न राज्यों से आये दंपतियों ने हिस्सा लिया और सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. देवस्थान के पंडित श्री अनंतनारायनचार्युलु आचार्या के नेतृत्व में पंडितों […]
चक्रधरपुर : आंध्रा एसोसिएशन झारखंड द्वारा चक्रधरपुर में आयोजित 33वां पंचाहनिका वार्षिक ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में सुदर्शन हवन का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न राज्यों से आये दंपतियों ने हिस्सा लिया और सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
देवस्थान के पंडित श्री अनंतनारायनचार्युलु आचार्या के नेतृत्व में पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर हवन कराया गया. इस मंत्र को दंपतियों ने दोहराया. वहीं हवन कुंड में हवन सामग्री घी, फल व पुष्प अर्पित की. यह हवन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चला. इस दौरान विजयनागरम के अप्पा राव व पार्टी की पारंपरिक शहनाई से पूरा शहर गूंजता रहा.
शांति व्यवस्था बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष केकेटी राव, सचिव वीवीआर मूर्ति, एम कृष्णा, एस रवि, जे डोरा, के श्रीनिवास, के रमण, आर डिक्की एवं स्काउट व गाइडस के कैडेटों का सराहनीय योगदान रहा. मना वसंतोत्सव :वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में वसंतोत्सव मनाया गया. इस दौरान मूर्तियों को झूला में झुलाया गया.
साथ ही पंडितों द्वारा विशेष मंत्रोच्चारण कर पूजन अनुष्ठान को पूरा किया गया. इस दौरान पूजा कमेटी व सेवक दल ने मंदिर परिसर में एक हजार एक दीये जलाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




