मध्याह्न भोजन बंद हुआ, तो कार्रवाई

Updated at : 27 May 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन बंद हुआ, तो कार्रवाई

चक्रधरपुर : प्रखंड के सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन मेनू के आधार पर संचालित करने को लेकर गुरुवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तजिंदर कौर ने बीआरपी-सीआरपी के साथ बैठक की. बैठक में बीइइओ श्रीमती कौर ने कहा कि उपर से सभी स्कूलों में एमडीएम संचालित करने का सख्त आदेश है. अगर निरीक्षण के दौरान […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : प्रखंड के सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन मेनू के आधार पर संचालित करने को लेकर गुरुवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तजिंदर कौर ने बीआरपी-सीआरपी के साथ बैठक की. बैठक में बीइइओ श्रीमती कौर ने कहा कि उपर से सभी स्कूलों में एमडीएम संचालित करने का सख्त आदेश है. अगर निरीक्षण के दौरान किसी भी स्कूलों में एमडीएम बंद मिलता है, तो कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि मध्याह भोजना मेनू के आधार पर ही संचालित हो. कई स्कूलों का किया निरीक्षण

गुरुवार को बीइइओ तेजिंदर कौर ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इटिहासा में दाल, भात व सब्जी बनी थी. लेकिन बनायी गयी एमडीएम की मात्रा कम थी. इस दौरान छात्राओं ने बताया कि हमें दो सेट पोशाक मिली है. लेकिन एक दुपट्टा दिया गया है. साथ ही छात्रों ने कहा कि हमें एक-एक शर्ट मिला है. इस संबंध में शिक्षक ने कहा कि स्कूल खोलने पर बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola