पंड्राशाली-डांगुवापोसी के बीच स्पीड ट्रायल
Updated at : 25 May 2016 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे: आरडीएसओ की टीम ने देखी पुरानी लाइनों की क्षमता रेल खंड में गाड़ियों की क्षमता व गति बढ़ाने पर जोर चक्रधरपुर : अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम ने मंगलवार को पंड्राशाली से डांगुवापोसी तक गाड़ियों की गति में तेजी लाने के लिए पुराने लाइनों की क्षमता की जांच की. वहीं मालगाड़ी […]
विज्ञापन
रेलवे: आरडीएसओ की टीम ने देखी पुरानी लाइनों की क्षमता
रेल खंड में गाड़ियों की क्षमता व गति बढ़ाने पर जोर
चक्रधरपुर : अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम ने मंगलवार को पंड्राशाली से डांगुवापोसी तक गाड़ियों की गति में तेजी लाने के लिए पुराने लाइनों की क्षमता की जांच की. वहीं मालगाड़ी का खाली रैक को तेज गति से दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया. इसके अलावे कोच व इसकी उपप्रणालियों की वर्तमान डिजाइन,
नये डिजाइन, अपग्रेडेशन संबंधित जायजा लिया. ज्ञात हो कि आरडीएसओ की टीम पंड्राशाली-डांगुवापोसी रेल लाइनों की नियमित जांच कर रही है, ताकि रेलखंडों में गाड़ियों की रफ्तार बढ़े. इसकी क्षमता सामान्य डिब्बों से डेढ़ गुणा अधिक होती है. ऐसी तकनीकी तंत्र को विकसित होने से ट्रेनें तेजी से चलेगी.
वहीं कंपनियों को रैक मुहैया कराने में रेलवे को आसानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




