डेढ़ पेटी अवैध कोरेक्स बरामद

Updated at : 23 May 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ पेटी अवैध कोरेक्स बरामद

नोवामुंडी : बड़ाजामदा पुलिस ने बड़ाजामदा से अवैध रूप से ओड़िशा ले जाया जा रहा डेढ़ कार्टून कोरेक्स की बोतल (खांसी की दवा) जब्त किया है. बताया जाता है कि वाहन की जांच में पुलिस ने कॉरेक्स बोतल बरामद किया. इस मामले में विश्वास क्लिनिक व बालाजी क्लिनिक के संचालकों से बड़ाजामदा पुलिस पूछताछ कर […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : बड़ाजामदा पुलिस ने बड़ाजामदा से अवैध रूप से ओड़िशा ले जाया जा रहा डेढ़ कार्टून कोरेक्स की बोतल (खांसी की दवा) जब्त किया है. बताया जाता है कि वाहन की जांच में पुलिस ने कॉरेक्स बोतल बरामद किया. इस मामले में विश्वास क्लिनिक व बालाजी क्लिनिक के संचालकों से बड़ाजामदा पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा ने डेढ़ कार्टून कोरेक्स की बोतल जब्त करने की पुष्टि की है.

पुलिस पीके विश्वास की ओर से चलाये जा रहे चार बेड का नर्सिंग होम की जांच कर रही है. बताया जाता है कि आरएमपी की डिग्री लेकर नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है. इस संबंध में बड़ाजामदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम संचालित करने का लाइसेंस व आरएमपी डिग्री की जांच की जायेगी. इसमें दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. दूसरी ओर इस संबंध में पीके विश्वास ने बताया कि थानेदार के कहने पर छह माह पूर्व उन्होंने कोरेक्स बेचना बंद कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola