लाखों का सामान जला
Updated at : 16 May 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : डांगुवापोसी के सहायक स्टेशन मास्टर राकेश रोशन के रेल आवास संख्या बी 7/1 पर वज्रपात होने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया. यह घटना शनिवार की रात करीब 9 बजे की है. डांगुवापोसी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान रेल आवास पर वज्रपात हुआ. घटना के समय श्री […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : डांगुवापोसी के सहायक स्टेशन मास्टर राकेश रोशन के रेल आवास संख्या बी 7/1 पर वज्रपात होने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया. यह घटना शनिवार की रात करीब 9 बजे की है. डांगुवापोसी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान रेल आवास पर वज्रपात हुआ. घटना के समय श्री रोशन भी आवास पर ही मौजूद थे.
इस दौरान उन्हें घर के अंदर किसी प्रकार की वस्तु के जलने की भनक नहीं लगी. इसके बाद वे डयूटी पर चले गये. कुछ देर बाद ही रेल आवास से आग की लपटें निकलने लगी.
आसपास के रेलकर्मियों ने श्री रोशन, रेलवे के आइओडब्ल्यू व बिजली विभाग को सूचित किया. पूरे ब्लॉक की बिजली काटने के बाद आग बुझाने का काम किया गया. लेकिन तब तक कूलर, इन्वर्टर, एलइडी टीवी व सोफा, पलंग, बिस्तर जलकर राख हो चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




