चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता को शो-कॉज
Updated at : 27 Apr 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

राशि सरेंडर करने का मामला. डीडीसी ने की कार्रवाई चापाकलों की मरम्मत किये बैगर राशि लौटाने पर कार्यपालक अभियंता पर लगा संवेदनहीनता का आरोप चाईबासा : चक्रधरपुर में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत तथा नये चापाकल लगाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने 75 लाख रुपये की राशि दी थी. इस राशि को 31 मई […]
विज्ञापन
राशि सरेंडर करने का मामला. डीडीसी ने की कार्रवाई
चापाकलों की मरम्मत किये बैगर राशि लौटाने पर कार्यपालक अभियंता पर लगा संवेदनहीनता का आरोप
चाईबासा : चक्रधरपुर में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत तथा नये चापाकल लगाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने 75 लाख रुपये की राशि दी थी. इस राशि को 31 मई तक खर्च नहीं करने के कारण चक्रधरपुर पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता ने सरेंडर कर दिया था. इस मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था. प्रभात खबर की रिपोर्ट पर डीडीसी अनिल कुमार राय ने चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता अरविंद जायसवाल को शो-कॉज किया है.
मामला मुख्य सचिव तक पहुंच गया है. मुख्य सचिव ने पैसा दोबारा भेजने का आश्वासन दिया है. तब तक टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. डीडीसी अनिल कुमार राय ने बताया कि भीषण गरमी में बिना पूछे पैसा सरेंडर करने के कारण कार्यपालक अभियंता को शो-कॉज किया गया है. भीषण गरमी में बिना किसी से पूछे पैसा को सरेंडर करना संवेदनहीनता को दर्शाता है.
प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था राशि सरेंडर करने का मामला
मुख्य सचिव तक पहुंचा पैसा सरेंडर का मामला
मुख्य सचिव ने दोबारा पैसा भेजने का दिया आश्वासन
वार्ड 18 व 19 में टैंकर से पानी की आपूर्ति
चक्रधरपुर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 18 व 19 में कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम के नेतृत्व में टैंकर से पानी की आपूर्ति की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 18 व 19 नंबर वार्ड में पेयजल की किल्लत है. इसके मद्देनजर टैंकर से पानी मुहैया जा रही है. उन्होंने कहा कि लगातार टैंकर से लोगों को तक पानी पहुंचाया जा रहा. इस कार्य में जेइ जियाउल हक, वार्ड पार्षद दिनेश जेना आदि लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




