जुगाड़ के पानी से बन रहा मध्याह्न भोजन
Updated at : 26 Apr 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर के 28 सरकारी स्कूलों में चापाकल ठप, पानी के लिए भटक रहे हैं विद्यार्थी चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखंड के 28 सरकारी स्कूलों में चापाकल ठप हो गया है. इन 28 चापाकलों में से जल स्तर का घटने तथा तकनीकी खराबी से कई चापाकल ठप हैं. जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर के 28 सरकारी स्कूलों में चापाकल ठप, पानी के लिए भटक रहे हैं विद्यार्थी
चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखंड के 28 सरकारी स्कूलों में चापाकल ठप हो गया है. इन 28 चापाकलों में से जल स्तर का घटने तथा तकनीकी खराबी से कई चापाकल ठप हैं. जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है.
साथ ही मध्याह्न भोजन भी जुगाड़ के पानी से ही बन रहा है. काफी दूर से पानी मंगाकर मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है. इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों इन खराब चापाकलों की सूची जिना शिक्षा विभाग को भेजी है. जिला शिक्षा विभाग ने पेयजल विभाग को पत्र भेजकर शीघ्र चापाकल ठीक करने की मांग की है.
इन स्कूलों में ठप हुआ चापाकल:गर्ल्स प्रोजेक्ट हाई स्कूल, बालक आदर्श मीडिल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय बड़ामौलाडीह, बुरूसाई, छोटामहुलडीहा, डेबरासाईं, ओड़िया, पड़सा, बुरूजलडीहा, दिउरीसाई, हेस्सापी, कोटासीगुटू, सानंदा-2, उत्क्रमित हाई स्कूल कुदाहातु, निश्चिंतपुर, सियालजोड़ा, गितिलपी, केंदुआ, कोंदरकोड़ा, कुंद्रीझोर, नरसिंहपुर, पुरतीदिगिया, तोड़ांगहातु, बनाईकेरा, कोडासाई, सिंहबेड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




