कॉशन ऑर्डर से चलीं ट्रेनें
Updated at : 26 Apr 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : बड़ाबांबो के समीप अप लाइन में कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिग्नल केबल तार में छेड़छाड़ कर दी, जिससे सांकेतिक प्रणाली गड़बड़ा गयी. इससे रेलवे के सांकेतिक विभाग में हड़कंप मच गयी. सूचना पाकर देर रात ही चक्रधरपुर से दर्जनों रेलकर्मी सिग्नल दुरुस्त करने घटना स्थल के लिए […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : बड़ाबांबो के समीप अप लाइन में कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिग्नल केबल तार में छेड़छाड़ कर दी, जिससे सांकेतिक प्रणाली गड़बड़ा गयी.
इससे रेलवे के सांकेतिक विभाग में हड़कंप मच गयी. सूचना पाकर देर रात ही चक्रधरपुर से दर्जनों रेलकर्मी सिग्नल दुरुस्त करने घटना स्थल के लिए रवाना हो गये. इस तकनीकी गड़बड़ी और केबल को दुरुस्त करने में रेलकर्मियों को कई घंटे लग गये. इस दौरान शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया. साथ ही अन्य ट्रेनों के चालकों को कॉशन ऑर्डर
(पायलट आउट) देकर रवाना किया गया. संभावना जतायी जा रही है कि मालगाड़ी से कोयला टपाने वालों ने सिग्नल केबल से छेड़छाड़ की होगी. फिलहाल रेलवे सुरक्षा तंत्र मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद से आरपीएफ जवानों ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है. मालूम हो कि रेलवे यातायात सांकेतिक प्रणाली पर निर्भर होता है, इसमें गड़बड़ी से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




