"72,000 की कर ली गयी अवैध निकासी

Updated at : 26 Apr 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
"72,000 की कर ली गयी अवैध निकासी

लाभुकों का खाता बैंक ऑफ इंडिया के गोविंदपुर शाखा में है, जबकि पोस्टऑफिस में अवैध तरीके से खाता खोल कर ली गयी रुपये की निकासी चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के बाइपी पंचायत अंतर्गत ओटादिरी गांव के तीन इंदिरा आवास के लाभुकों का 72 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया […]

विज्ञापन

लाभुकों का खाता बैंक ऑफ इंडिया के गोविंदपुर शाखा में है, जबकि पोस्टऑफिस में अवैध तरीके से खाता खोल कर ली गयी रुपये की निकासी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के बाइपी पंचायत अंतर्गत ओटादिरी गांव के तीन इंदिरा आवास के लाभुकों का 72 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक पांगेला जामुदा, टांको बांकिरा व मणदा जामुदा को वर्ष 2012-13 में इंदिरा आवास की स्वीकृति हुई थी. इंदिरा आवास बनाने के लिए टोंको बांकिरा को बीस हजार, मणदा जामुदा को पंद्रह हजार तथा पांगेला जामुदा पंद्रह हजार रुपये की पहली किश्त बैंक ऑफ इंडिया गोविंदपुर शाखा से मिली थी.
इंदिरा आवास आधा बन जाने के बाद लाभुकों ने दूसरा किश्त के लिए पंचायत सेवक से मांग की, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इंदिरा आवास निर्माण के लिए दूसरे किश्त की राशि लाभुकों को नहीं मिली. इस संबंध में जब लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर जानकारी हासिल की, ताे कार्यालय के रजिस्टर से पता चला कि तीनों लाभुकों के दूसरे किश्त की राशि 24-24 हजार रुपये रेलवे क्षेत्र स्थित पोस्टऑफिस में खाता खोल कर निकाल ली गयी है.
युवा जमुर समिति के केंद्रीय सदस्य मुकेश जामुदा के नेतृत्व में इस संबंध में बीडीअो समीर रेनियर खलको को पत्र सौंप कर लाभुकों को राशि देने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में कहा गया कि मणदा जामुदा के नाम पर पोस्टऑफिस में खाता संख्या 158511 से 24 हजार, टांको बांकिरा के पोस्टऑफिस खाता संख्या 158546 से 24 हजार तथा पांगेला जामुदा का 24 हजार रुपये की राशि अवैध रूप से निकासी की गयी है. तीनों लाभुक ने बताया कि कब पोस्टऑफिस में खाता खुला, कौन खोला, इसकी जानकारी नहीं है. इस संबंध में बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola