चापाकलों की मरम्मत को लेकर हंगामा

Updated at : 26 Apr 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
चापाकलों की मरम्मत को लेकर हंगामा

चक्रधरपुर : पूर्व जिप सदस्य रामलाल मुंडा ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने को लेकर सोमवार को पीएचइडी के एसडीओ अनुप हांसदा के आवासीय कायार्लय में जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान रामलाल मुंडा ने कहा कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन पर दिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : पूर्व जिप सदस्य रामलाल मुंडा ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने को लेकर सोमवार को पीएचइडी के एसडीओ अनुप हांसदा के आवासीय कायार्लय में जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान रामलाल मुंडा ने कहा कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन पर दिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है. बार-बार ग्रामीण क्षेत्रों के खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए कहा जा रहा है, बावजूद सिर्फ टालमटोल हो रहा है. विभाग के पास न तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है और न ही पर्याप्त मिस्त्री. इसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है. इस अवसर कर जेइ संजय कुमार, संजय षाड़ंगी, अनिल मुंडा, मानिक मुंडा, मारकुस गागरई, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola