मौसम की मेहरबानी पारा गिर कर 42.5 डिग्री

Updated at : 25 Apr 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम की मेहरबानी  पारा गिर कर 42.5 डिग्री

चाईबासा/जमशेदपुर : रविवार को जहां मौसम की बेरुखी की संभावना जतायी जा रही थी, वहीं इस दिन मौसम ने थोड़ी मेहरबानी का एहसास कराया. पिछले नौ दिनों की तुलना में इस दिन तापमान कम रहा. वहीं पिछले शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में कमी आयी. अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.0 डिग्री अधिक 42.5 […]

विज्ञापन

चाईबासा/जमशेदपुर : रविवार को जहां मौसम की बेरुखी की संभावना जतायी जा रही थी, वहीं इस दिन मौसम ने थोड़ी मेहरबानी का एहसास कराया. पिछले नौ दिनों की तुलना में इस दिन तापमान कम रहा. वहीं पिछले शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में कमी आयी. अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.0 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज की गयी. वहीं न्यूनतम 21.1 रहा. मौसम विभाग के अनुसार अत्यधिक तपिश के कारण स्थानीय स्तर पर हवा का तत्कालिक निम्न दबाव बना है.

इस कारण हवा के रुख में परिवर्तन से तापमान में थोड़ी कमी आयी. अगले दो-तीन दिन तक यह स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन तापमान में बहुत अधिक कमी आने का संभावना नहीं है. हवा के रुख में परिवर्तन के साथ पूर्वा हवा का प्रभाव बढ़ता है, तो तपिश के साथ उमस भी बढ़ेगी. इससे बेचैनी बढ़ेगी. विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 44.0 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.

पिछले आठ दिनों का अधिकतम तापमान

तिथि तापमान (डिसे)

16 अप्रैल 43.5

17 अप्रैल 44.5

18 अप्रैल 44.5

19 अप्रैल 42.0

20 अप्रैल 44.5

21 अप्रैल 45.1

22 अप्रैल 44.7

23 अप्रैल 44.7

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola