बंद समर्थकों ने बस में की तोड़फोड़ ,चार हिरासत में
Updated at : 25 Apr 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

बंदगांव में बंद असरदार. नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें बंदगांव : स्थानीय नीति के विरोध में रविवार को झामुमो का बंद बंदगांव में असरदार रहा. बंद समर्थकों ने रांची से चाईबासा जा रही बस (जेएच01आर8782) को क्षतिग्रस्त कर दिया. बंदगांव पुलिस ने चार बंद समर्थकों को हिरासत में लिया है. बंद में लंबी दूरी […]
विज्ञापन
बंदगांव में बंद असरदार. नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें
बंदगांव : स्थानीय नीति के विरोध में रविवार को झामुमो का बंद बंदगांव में असरदार रहा. बंद समर्थकों ने रांची से चाईबासा जा रही बस (जेएच01आर8782) को क्षतिग्रस्त कर दिया. बंदगांव पुलिस ने चार बंद समर्थकों को हिरासत में लिया है. बंद में लंबी दूरी की एक भी वाहन नहीं चले. हालांकि दूकान तथा बाजार में बंद का आंशिक असर रहा. बंद को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क थी. एसडीओ नंद किशोर गुप्ता तथा डीएसपी अजय केरकट्टा पुलिस बल के साथ गस्त लगाते रहे.
जगह-जगह से उन्होंने अवैध रूप से बिकने वाले ज्वलनशील पदार्थों को जब्त किया. टायर दुकान को जहां, तहां टायर नहीं रखने की चेतावनी दी गयी थी. वहीं टेबो घाटी में भी बंद को लेकर सीआरपीएफ के जवान देर शाम तक डटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




