बंद समर्थकों ने ट्रकों के टायरों की हवा खोली, जाम
Updated at : 25 Apr 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

दोपहर तक बंद समर्थक पुलिस को चकमा देकर एनएच को जाम करते रहे और पुलिस जाम हटवाती रही बहरागोड़ा : झामुमो की ओर से आहूत कोल्हान बंद के दिन बहरागोड़ा और बड़शोल थाना क्षेत्र में बंद समर्थकों और पुलिस में चूहा और बिल्ली खेल होता रहा. भोर से ही बंद समर्थक गुरिल्ला अंदाज में एनएच […]
विज्ञापन
दोपहर तक बंद समर्थक पुलिस को चकमा देकर एनएच को जाम करते रहे और पुलिस जाम हटवाती रही
बहरागोड़ा : झामुमो की ओर से आहूत कोल्हान बंद के दिन बहरागोड़ा और बड़शोल थाना क्षेत्र में बंद समर्थकों और पुलिस में चूहा और बिल्ली खेल होता रहा. भोर से ही बंद समर्थक गुरिल्ला अंदाज में एनएच छह और 33 पर ट्रकों के टायरों की हवा खोलने और तिरछा खड़ा करने में जुट गये. इससे जगह-जगह एनएच जाम होता रहा. पुलिस एक जगह जाम हटाती, तो बंद समर्थक दूसरी जगह जाम कर दे रहे थे. दोपहर तक यह खेल चलता रहा. बंद समर्थकों ने माटियाल के पास एक वाहन के टायरों की हवा निकाल दी और तिरछा खड़ा कर दिया. चालक से ट्रक की चाबी छीन ली. इससे एनएच जाम हो गया.
पुलिस पहुंची और टायरों में हवा भरवा कर जाम हटाया. बहरागोड़ा-जामशोला मार्ग पर कई जगह बंद समर्थकों ने एनएच को जाम किया. पुलिस ने जाम हटवाया. बड़शोल थाना क्षेत्र के दारीशोल के पास बंद समर्थकों ने एक साथ कई ट्रकों के टायरों की हवा निकाल दी और तिरछा खड़ा दिया. इससे एनएच छह जाम हो गया. एनएच 33 पर भी बंद समर्थकों ने कई जगह पथ जाम करने का प्रयास किया. इस दौरान किसी बंद समर्थक की गिरफ्तारी नहीं हुई. बंद समर्थक टायरों की हवा निकाल कर भाग जाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




