सीकेपी : आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार

Updated at : 25 Apr 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी : आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार

चक्रधरपुर : झामुमो का बंद रविवार को चक्रधरपुर में बेअसर रहा.आम दिनों की तरह बाजार व सभी प्रतिष्ठान खुले रहे. हालांकि बंद से निपटने के अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश प्रसाद सिन्हा, एलआरडीसी विनय मनीष लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, अंचलाधिकारी नीतू कुमारी सुबह से पवन चौक में कैंप किया. एसडीओ […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : झामुमो का बंद रविवार को चक्रधरपुर में बेअसर रहा.आम दिनों की तरह बाजार व सभी प्रतिष्ठान खुले रहे. हालांकि बंद से निपटने के अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश प्रसाद सिन्हा, एलआरडीसी विनय मनीष लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, अंचलाधिकारी नीतू कुमारी सुबह से पवन चौक में कैंप किया.

एसडीओ श्री गुप्ता के आदेश पर शहर में लाउड स्पीकर माध्यम से दुकानमालिकों को अपना अपना प्रतिष्ठान खोलने की अपील की गयी. इसके बाद सभी दुकानें खुल गयी. शहर के चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किये गये थे. देर शाम तक एसडीओ श्री गुप्ता समेत अन्य अधिकारी जमे रहे. प्रशिक्षु आइपीएस पीयूष पांडेय के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक इंतजाम किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola