गेस्ट शिक्षकों को प्रति कक्षा " 1000

Updated at : 22 Apr 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
गेस्ट शिक्षकों को प्रति कक्षा " 1000

केयू.कुलपति की अध्यक्षता में डीन व एचओडी की बैठक नैक निरीक्षण टीम का टाईम टू टाइम जारी, अधूरे कार्य को पूरा करने निर्देश पीएचडी, नैट पास व रिटायर प्रोफेसर को ही मिलेगी यह सुविधा चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के गेस्ट शिक्षक व शिक्षिकाओं को अब प्रति क्लास एक हजार रुपये दिये जायेंगे. लेकिन यह लाभ […]

विज्ञापन

केयू.कुलपति की अध्यक्षता में डीन व एचओडी की बैठक

नैक निरीक्षण टीम का टाईम टू टाइम जारी, अधूरे कार्य को पूरा करने निर्देश
पीएचडी, नैट पास व रिटायर प्रोफेसर को ही मिलेगी यह सुविधा
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के गेस्ट शिक्षक व शिक्षिकाओं को अब प्रति क्लास एक हजार रुपये दिये जायेंगे. लेकिन यह लाभ पीएचडी, नेट पास व रिटायर प्रोफेसर योग्यताधारी गेस्ट शिक्षक ही ले सकते हैं. शीघ्र ही यह प्रक्रिया कोल्हान विवि समेत अंगीभूत कॉलेजों में शुरू हो जायेगा. गुरुवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया. कुलपति ने कहा कि यूजीसी के नियम के तहत ही अब गेस्ट शिक्षकों को भुगतान किया जायेगा.
कम से कम प्रत्येक माह 25 हजार तक भुगतान गेस्ट शिक्षकों को किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वैसे शिक्षक जो वर्तमान में गेस्ट शिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे हैं. उनको भी प्रति क्लास 250 रुपये से अधिक बढ़ा दिया जायेगा. बैठक में सीबीएस संबंधित विचार-विमर्श किया गया. सभी एचओडी को सेमिस्टर सिस्टम के सिलेबस को तैयार करने का निर्देश दिया गया. जिन विभाग में सिलेबस तैयार हो चुका है
उसे अविलंब पारित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर कुलपति ने सभी एचओडी को निर्देश दिया कि अपने विभाग में फर्नीचर की जरूरत है तो उसे लगवा लें. इसके अलावा सभी विभाग अपने-अपने विभाग में शिफ्ट कर लें. मौके पर प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला माहंती, कुलसचिव डॉ एससी दास, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, साइंस डीन डॉ केसी डे, कॉमर्स डीन डॉ महेश्वर यादव, मानवीकी डीन प्रो बीएम मिश्रा, डॉ एसपी मंडल, डॉ एसएन पांडेय, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ किरण शुक्ला, डॉ कारू माझी, डॉ डीके मिश्रा, डॉ जेपी मिश्रा समेत सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.
नैक टीम बी ब्लॉक का पहले करेगी निरीक्षण
बैठक में नैक टीम की निरीक्षण पर सभी विभागाध्यक्षों को जानकारी दी गयी. टाइम टू टाइम कार्यक्रम को जारी किया गया. टीम 24 अप्रैल को चाईबासा पहुंच रही है. टीम 25 अप्रैल को सुबह नौ बजे से निरीक्षण आरंभ करेंगे. सबसे पहले सी ब्लॉक के इतिहास विभाग, पॉलिटिकल विभाग, केमिस्ट्री, होम साइंस,
भौतिकी व बंगला विभाग निरीक्षण बी ब्लॉक का करेंगे. वहीं 26 अप्रैल को अन्य विभाग का निरीक्षण कर अभिभावक संग बैठक करेंगे. 27 अप्रैल को परीक्षा विभाग, सीसीडीसी, प्रोक्टर व कुलपति के साथ बैठक कर प्रतिक्रिया लेंगे. 28 अप्रैल को एग्जिट मीटिंग कर विवि से टीम रवाना होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola