रांची- चाईबासा मार्ग. टेबो घाटी के पास हुई घटना

चक्रधरपुर : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर टेबो घाटी के पास गुरुवार की सुबह तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी. घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गये. सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. यहां से दो को प्राथमिक उपचार के […]
चक्रधरपुर : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर टेबो घाटी के पास गुरुवार की सुबह तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी. घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गये. सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. यहां से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, जबिक तीन को बेहतर इलाज के लिए जमसेदपुर रेफर कर दिया गया. घायलों में चक्रधरपुर निवासी राजू खिरवाल, उमा खिरवाल, रिशव खिरवाल, प्रेमा भगेरिया व सुमित भगेरिया शामिल हैं. राजू, रिशव और उमा के सिर में गंभीर चोट लगी है. उन्हें जमशेदपुर रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




