पानी के लिए आइओडब्ल्यू ऑफिस घेरा

Updated at : 21 Apr 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
पानी के लिए आइओडब्ल्यू ऑफिस घेरा

मनोहरपुर : बंडामुंडा के रेलवे क्वार्टरों में पेयजल संकट को लेकर बुधवार को रेलवे के वरीय नेता मुकेश कुमार पांडे, जीएस चंद्रशेखर, एस रामू, गौतम मित्र, चुनचुन चौधरी, उज्जवल भट्टाचार्य समेत करीब दो सौ से ज्यादा की संख्या में लोको पायलट, गुड्स गार्ड व अन्य रेलकर्मियों ने आइओडब्लू कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान रेलकर्मियों […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : बंडामुंडा के रेलवे क्वार्टरों में पेयजल संकट को लेकर बुधवार को रेलवे के वरीय नेता मुकेश कुमार पांडे, जीएस चंद्रशेखर, एस रामू, गौतम मित्र, चुनचुन चौधरी, उज्जवल भट्टाचार्य समेत करीब दो सौ से ज्यादा की संख्या में लोको पायलट, गुड्स गार्ड व अन्य रेलकर्मियों ने आइओडब्लू कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान रेलकर्मियों ने पानी की मांग को लेकर जम कर हंगामा किया. सूचना मिलते ही राउरकेला रेलवे एडीएन एससी साव मौके पर पहुंचे.

रेलकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि कोयल नदी का जलस्तर सामान्य जब तक नहीं होता है, तब तक हर दिन रेलवे की ओर से टैंकर के माध्यम से क्वार्टरों में पानी की सप्लाई की जायेगी. रेलवे कॉलोनी के तमाम सेक्टरों में पानी टंकी के नीचे डीप बोरिंग की व्यवस्था की जायेगी तथा रेलवे कॉलोनियों में युद्ध स्तर पर नलकूप लगाये जायेंगे. रेलवे अधिकारी के आश्वासन के बाद रेलकर्मी शांत हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola