धारा 144 तोड़ने में छह गिरफ्तार, 302 पर केस

Updated at : 21 Apr 2016 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
धारा 144 तोड़ने में छह गिरफ्तार, 302 पर केस

यूनियन के महेंद्र महंती व सुकांत जेना के साथ अन्य आरोपियों की तलाश जारी बड़बिल : बांसपानी रेलवे साइडिंग में मंगलवार की सुबह धारा 144 उल्लंघन कर जबरन प्रवेश करने वाले छह मजदूरों को जोड़ा पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं यूनियन के महेंद्र महंती व सुकांत जेना समेत 302 […]

विज्ञापन

यूनियन के महेंद्र महंती व सुकांत जेना के साथ अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बड़बिल : बांसपानी रेलवे साइडिंग में मंगलवार की सुबह धारा 144 उल्लंघन कर जबरन प्रवेश करने वाले छह मजदूरों को जोड़ा पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं यूनियन के महेंद्र महंती व सुकांत जेना समेत 302 पर मामला दर्ज किया गया है. इनकी गिरफ्तारी के लिए जोड़ा पुलिस तलाश कर रही है.
गिरफ्तार मजदूरों में कुमार जोड़ा निवासी साजन पात्रो (22), जयंत कुमार डे (27), टाटा हाटिंग निवासी मजुन राय (56), बांसपानी कुंदरू साही निवासी दीपक नायक उर्फ पुतु (26), सिद्धांत मुंडा (19) व बांसपानी मुंडा साही निवासी जोगेन मुंडा (35) शामिल है. पुलिस यूनियन के प्रमुख महेंद्र महंती व सुकांत जेना के साथ अन्य 300 मजदूरों की तलाश कर रही है.
ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह मशीन लोडिंग के विरुद्ध सैकड़ों मजदूर रेलवे साइडिंग में घुस आये थे. इसके बाद 60 दिनों के लिए रेलवे साइडिंग में धारा 144 लगा दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola