पंचायताें को मिलेंगे 2.25 कराेड़ : बीरेंद्र

Updated at : 21 Apr 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायताें को मिलेंगे 2.25 कराेड़ : बीरेंद्र

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री पहुंचे शहर, कार्यक्रम स्थल पर देखी व्यवस्था चाईबासा : केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल व स्वच्छता एवं पंचायती राज मंत्री चाैधरी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने गांवाें के विकास काे फाेकस कर याेजनाएं तैयार की है. आने वाले समय में पंचायताें में विकास कार्य के लिए सीधे मद से […]

विज्ञापन

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री पहुंचे शहर, कार्यक्रम स्थल पर देखी व्यवस्था

चाईबासा : केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल व स्वच्छता एवं पंचायती राज मंत्री चाैधरी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने गांवाें के विकास काे फाेकस कर याेजनाएं तैयार की है. आने वाले समय में पंचायताें में विकास कार्य के लिए सीधे मद से सवा कराेड़ आैर इतनी ही राशि मनरेगा के माध्यम से प्रदान की जायेगी.

पंचायताें काे कार्याें का अनुमाेदन ग्राम सभा के माध्यम से करना हाेगा. मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम माेदी 2.58 लाख ग्राम सभाआें काे सीधे जमशेदपुर से संबाेधित करेंगे. इनका सीधा प्रसारण गांव-ग्राम तक हाे, इसकी व्यवस्था करने का निर्देश सरकारी तंत्र काे दिया गया है. पीएम ने फैसला लिया है कि गांव का विकास दिल्ली से नहीं बल्कि गांव के लाेग ही तय करेंगे. सरकार ने पहले दाे लाख कराेड़ रुपया आवंटित किया था.

छाेटी पंचायताें में यह राशि एक से सवा कराेड़ तक मिलेगी. इसके अलावा इतनी ही राशि मनरेगा के माध्यम से प्रदान की जायेगी. ग्राम पंचायताें में बेहतर काम हाे, इसके लिए दस हजार लाेगाें काे प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षित किये गये लाेग याेजना बनायेंगे. इसके अलावा ग्राम पंचायताें काे साेशल अॉडिट कराने की सलाह दी गयी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. इस बार सरकार ने 38.5 कराेड़ का अावंटन पंचायताें के मद में किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola