मछली कहां रहती है, नहीं जानते तीसरी कक्षा के बच्चे

Updated at : 20 Apr 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
मछली कहां रहती है, नहीं जानते तीसरी कक्षा के बच्चे

बुद्धि परीक्षण परीक्षा. 75 फीसदी छात्र फेल 14 स्कूलों में कक्षा तीन के 375 छात्र-छात्राओं का हुआ बुद्धि परीक्षण शिक्षा रणनीति बनाने को लेकर िकया गया था आयोजन परीक्षा परिणाम के अनुसार अब बनेगी नयी शिक्षा रणनीति चाईबासा : राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के 75 फीसदी बच्चों को पता नहीं […]

विज्ञापन

बुद्धि परीक्षण परीक्षा. 75 फीसदी छात्र फेल

14 स्कूलों में कक्षा तीन के 375 छात्र-छात्राओं का हुआ बुद्धि परीक्षण
शिक्षा रणनीति बनाने को लेकर िकया गया था आयोजन
परीक्षा परिणाम के अनुसार अब बनेगी नयी शिक्षा रणनीति
चाईबासा : राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के 75 फीसदी बच्चों को पता नहीं है कि मछली कहां रहती है. इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था व गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है. दरअसल सरकारी स्कूलों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा पद्धति का आकलन के लिए शिक्षा विभाग ने बीते दो अप्रैल को कक्षा तीन के विद्यार्थियों की बुद्धि परीक्षण परीक्षा ली. इसमें 14 स्कूलों के 375 बच्चों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने लिखित परीक्षा दी.
इस बुद्धि परीक्षण परीक्षा में 75 फीसदी छात्र-छात्रा फेल हो गये हैं. सामान्य सवालों के जवाब भी बच्चे नहीं दे पाये हैं. जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा विभाग को भेज दिया है. बुद्धि परीक्षण परीक्षा में भारी संख्या में बच्चों के फेल होने के बाद अब राज्य शिक्षा विभाग शिक्षा के लिए नयी रणनीति तैयार करेगा. इसके बाद बच्चों के लिए नयी शिक्षा रणनीति बनायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola