तंबाकू पट्टी : रद्दी में आग से दहशत

चाईबासा :चाईबासा के तंबाकू पट्टी स्थित खोखन साह की परती जमीन पर सोमवार की रात करीब आठ बजे आग लग गयी. परती जमीन पर अंडा का रद्दी कार्टून फेंका जाता था. कार्टून में आग लग जाने से जमीन पर उगे झाड़ियों में भी आग लग गयी. आग की लपटें देख आसपास के लोग दहशत में […]
चाईबासा :चाईबासा के तंबाकू पट्टी स्थित खोखन साह की परती जमीन पर सोमवार की रात करीब आठ बजे आग लग गयी. परती जमीन पर अंडा का रद्दी कार्टून फेंका जाता था. कार्टून में आग लग जाने से जमीन पर उगे झाड़ियों में भी आग लग गयी. आग की लपटें देख आसपास के लोग दहशत में आ गये.
आसपास के लोगों ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू किया. आग लगने के लगभग 30 मिनट बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची. दमकल ने पूरी तरह से आग को बुझाया. घटनास्थल के आसपास काफी घनी आबादी है. चावल का गोदाम और अंडा की दुकान है. आसपास के दुकानदार भी काफी डर गये थे. हालांकि इस अगलगी में किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. खोखन साह का घर अमला टोला में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




