अल्टरनेटिव अंग्रेजी परीक्षा 20 को

चक्रधरपुर : आगामी 20 अप्रैल को कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय पार्ट-1 परीक्षार्थियों का एमआइएल अल्टरनेटिव अंग्रेजी के परीक्षार्थियों का परीक्षा टाटा कॉलेज चाईबासा में आयोजित किया गया है. उक्त जानकारी जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने दी. उन्होंने कहा कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा लिखने वाले […]
चक्रधरपुर : आगामी 20 अप्रैल को कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय पार्ट-1 परीक्षार्थियों का एमआइएल अल्टरनेटिव अंग्रेजी के परीक्षार्थियों का परीक्षा टाटा कॉलेज चाईबासा में आयोजित किया गया है. उक्त जानकारी जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने दी. उन्होंने कहा कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा लिखने वाले परीक्षार्थी 1:30 बजे टाटा कॉलेज चाईबासा पहुंच कर रिपोर्ट करेंगे.
उन्होंने कहा कि कोल्हान विवि में एक ही परीक्षा केंद्र टाटा कॉलेज को बनाया गया है. ज्ञात हो कि स्नातक पार्ट-1 में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के एमआइएल अल्टरनेटिव अंग्रेजी(50 अंक) में सिलेबस के बाहर से प्रश्न पूछे गये थे. जिस कारण परीक्षा केंद्रों में ही परीक्षार्थियों ने हंगामा मचाया था. जिसके बाद केयू प्रशासन पुन:20 अप्रैल को टाटा कॉलेज चाईबासा में एमआइएल अल्टरनेटिव अंग्रेजी(50अंक) की परीक्षा आयोजित कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




