भीषण गरमी से जिंदगी बेहाल
Updated at : 19 Apr 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : अप्रैल माह में ही आग उगलते सूरज ने चक्रधरपुर को झुलसा दिया है. आलम यह है कि सुबह होते ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. यहां सोमवार के दिन 43.5 डिग्री रिकार्ड किया गया. चक्रधरपुर में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. वहीं रात का तापमान 32.2 डिग्री […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : अप्रैल माह में ही आग उगलते सूरज ने चक्रधरपुर को झुलसा दिया है. आलम यह है कि सुबह होते ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. यहां सोमवार के दिन 43.5 डिग्री रिकार्ड किया गया. चक्रधरपुर में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. वहीं रात का तापमान 32.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. गर्मी की वजह से लोग दिन के 11 बजे से ही घर की ओर रूख करने लगते हैं. इससे सड़क पूरी तरह सन्नाटा नजर आता है.
घर से निकलने के पूर्व लोग अपने साथ गमछा, टोपी, हेलमेंट व पानी लेना नहीं भूलते हैं. हर दिन गरमी की लहर बढ़ रही है. लोग आने वाली गरमी को केवल सोच कर ही परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




