मारपीट-तोड़फोड़ के आरोप लगाये

Updated at : 18 Apr 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट-तोड़फोड़ के आरोप लगाये

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोग उग्र चक्रधरपुर : चक्रधपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या पांच में शनिवार की रात पथराव के बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड 18 में आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर लोगों ने मारपीट, धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने व खड़े वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया. घटना के […]

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोग उग्र

चक्रधरपुर : चक्रधपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या पांच में शनिवार की रात पथराव के बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड 18 में आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर लोगों ने मारपीट, धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने व खड़े वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया. घटना के विरोध में रविवार की सुबह वार्ड संख्या 18 के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये.
सूचना पर विधायक शशिभूषण सामाड व नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह समेत अन्य मौके पर पहुंचे और कथित पुलिसिया कार्रवाई का विरोध जताया. पीड़ितों ने थाने में पुलिस के खिलाफ लिखित शिकायत की है. आरोप है कि थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु आइपीएस पीयूष पांडेय के नेतृत्व में आये 20-25 आरक्षियों ने शनिवार की रात वार्ड संख्या 18 में लोगों के साथ मारपीट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola