सरकारी संपत्ति पर कब्जा जमाने वाले मुखिया पर होगी कार्रवाई

Updated at : 18 Apr 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी संपत्ति पर कब्जा जमाने वाले मुखिया पर होगी कार्रवाई

डीडीसी ने नोवामुंडी बीडीओ को दिया कार्रवाई का निर्देश आरोपियों पर होगी विधि सम्मत कार्रवाई चाईबासा : मुखिया के कार्यकाल के दौरान सरकारी संपत्ति का अपने घर में रखकर निजी तौर पर इस्तेमाल करने तथा पद से हटने के बाद भी नहीं लौटाने वाले पूर्व मुखियाओं पर अब कार्रवाई की जायेगी. हालांकि इससे पूर्व सरकारी […]

विज्ञापन

डीडीसी ने नोवामुंडी बीडीओ को दिया कार्रवाई का निर्देश

आरोपियों पर होगी विधि सम्मत कार्रवाई
चाईबासा : मुखिया के कार्यकाल के दौरान सरकारी संपत्ति का अपने घर में रखकर निजी तौर पर इस्तेमाल करने तथा पद से हटने के बाद भी नहीं लौटाने वाले पूर्व मुखियाओं पर अब कार्रवाई की जायेगी. हालांकि इससे पूर्व सरकारी संपत्ति लौटाने के लिए इनसे पत्राचार किया जायेगा. इसके बावजूद भी सरकारी संपत्ति नहीं लौटायी जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए उपविकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है.
बड़ाजामदा व किरीबुरू पंचायत की संपत्ति मुखियाओं के पास :जिला परिषद सदस्यों ने संयुक्त रूप से चार अप्रैल को आयोजित जिला परिषद की बैठक में कई पंचायतों के पूर्व मुखिया द्वारा पंचायत की संपत्तियों पर कब्जा कर निजी तौर पर इस्तेमाल करने की शिकायत की गयी थी. नोवामुंडी जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा द्वारा बड़ाजामदा व किरीबुरू पंचायत के मुखिया द्वारा पंचायत की संपत्तियों को अपने आवास में रखने का आरोप लगाया गया था. इस पर दोनों पंचायत के मुखिया के खिलाफ डीडीसी ने कार्रवाई के लिए नोवामुंडी बीडीओ को निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola