सारंडा के कई गांव चुआं के भरोसेे

Updated at : 18 Apr 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
सारंडा के कई गांव चुआं के भरोसेे

मनोहरपुर क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान चिड़िया मनोहरपुर : मनोहरपुर व आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. फिर भी स्कूलों के समय सारिणी में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. मनोहरपुर क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान चिड़िया को माना जाता है. इस क्षेत्र में लू लगने के […]

विज्ञापन

मनोहरपुर क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान चिड़िया

मनोहरपुर : मनोहरपुर व आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. फिर भी स्कूलों के समय सारिणी में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. मनोहरपुर क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान चिड़िया को माना जाता है. इस क्षेत्र में लू लगने के केस भी आते हैं. इसी क्षेत्र में एक ठेका कर्मी की मौत विगत दिनों लू लगने से हो गयी थी.
सारंडा के कई क्षेत्रों में है पेयजल की किल्लत
सारंडा क्षेत्र के मकरंडा, सामठा, लाइलोहर, पंचपहीया, डोमलोई, सागजोड़ी, दीघा, दुबिल, रडुवा, जोजोगुट्टू, तेतलीघाट, हतनाबुरु, राजाबेड़ा आदि गांवों में इन दिनों पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है. लोग नदी-नालों के किनारे चुआं खोदकर पानी लेते हैं. बुजुर्ग पांडु चांपिया बताते हैं कि गर्मी में मकरंडा के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है.
नदियों का जलस्तर गिरा, जल स्रोत सूखे
मनोहरपुर प्रखंड में भीषण गर्मी से कोयल व कोयना नदी के जल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है. शहरी क्षेत्र के अधिकांश कुएं सूख गये हैं. जल श्रोतों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola