अनुमंडल अस्पताल में हुई घायलों की मेडिकल जांच
Updated at : 18 Apr 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधपुर : चक्रधपुर नगर पर्षद के वार्ड पांच में शनिवार की रात पथराव की शिकायत पर वार्ड 18 में आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर लोगों से मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस पर आरोप लगने के बाद रविवार को घायलों की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करायी गयी. इनमें नुसरतुन निसा (45), जलवा […]
विज्ञापन
चक्रधपुर : चक्रधपुर नगर पर्षद के वार्ड पांच में शनिवार की रात पथराव की शिकायत पर वार्ड 18 में आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर लोगों से मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस पर आरोप लगने के बाद रविवार को घायलों की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करायी गयी. इनमें नुसरतुन निसा (45), जलवा (79), मो मुखतार (58), फातिमा खातून (60), मो अखतर (37), हसीना खातून (35), फिरदौस खातून (38) व मो मिनहाज (25) शामिल हैं.
रविवार की शाम वार्ड संख्या 18 का एक प्रतिनिधि मंडल घायलों के साथ चाईबासा पहुंचे. यहां कोल्हान आयुक्त, उपायुक्त व एसपी से मिल कर मामले की जानकारी दी. चक्रधरपुर थाने में की गयी लिखित शिकायत की प्रति सौंपी गयी. वहीं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गयी.:विधायक शशिभूषण सामाड व नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने दूरभाष पर एसपी को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




