सिंदूर दान के साथ हुआ माता का विर्सजन

Updated at : 17 Apr 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
सिंदूर दान के साथ हुआ माता का विर्सजन

पति की लंबी उम्र की कामना चाईबासा : माता के चरणों में सिंदूर दान करने के साथ ही एक दूसरे के माथे पर सिंदूर देकर महिलाओं ने दुर्गा माता का विर्सजन किया. रामनवमी के बाद दशमी के दिन सिंदूर खेला की प्रथा दशकों से चली आ रही है. पति की लंबी आयु की कामना करते […]

विज्ञापन

पति की लंबी उम्र की कामना

चाईबासा : माता के चरणों में सिंदूर दान करने के साथ ही एक दूसरे के माथे पर सिंदूर देकर महिलाओं ने दुर्गा माता का विर्सजन किया. रामनवमी के बाद दशमी के दिन सिंदूर खेला की प्रथा दशकों से चली आ रही है. पति की लंबी आयु की कामना करते हुए महिलाएं एक-दूसरे के माथे पर सिंदूर लगाती हैं. शहर के टुंगरी पंडाल, दुर्गा मंदिर, बाल मंडली आदि विभिन्न पूजा स्थलों में शनिवार को दशमी के दिन महिलाओं ने सिंदूर खेला के पश्चात नम आंखों से मां को विदायी दी.
विसर्जन के दिन सर्वप्रथम पूरे विधि-विधान के साथ माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद नीले अपराजिता के फूलों को चढ़ाते हुए अपराजिता पूजा की गयी. इसके बाद महिलाओं का सिंदूर दान का खेल शुरू हुआ. सभी सुहागिनों ने सर्वप्रथम माता के चरणों में सिंदूर दिया. उसके बाद एक दूसरे के साथ सिंदूर खेला.
इसके बाद सभी एकजुट होकर विसर्जन के लिये कचहरी तालाब गयी, जहां उन्होंने कलश में पानी भरा. माता की वंदना की और नम आंखों से कलश विसर्जित किया. सुबह कलश विसर्जन करने के बाद शाम को दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. जिसमें काफी संख्या में बाजे गाजे के साथ लोगों का हुजूम उमड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola