बारकुंडिया में किसान आम सभा आज

चाईबासा : सदर प्रखंड के तुईबीर पंचायत के बारकुंडिया गांव में रविवार को सुबह आठ बजे किसान आम सभा आयोजित की जायेगी. जिसमें किसानों से खेती की परेशानी व जरूरत सामग्री संबंधित विचार-विमर्श किया जायेगा. किसान की समस्याओं को जानने व समझने के लिये केंद्रीय टीम पहुंच गयी है. शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा […]
चाईबासा : सदर प्रखंड के तुईबीर पंचायत के बारकुंडिया गांव में रविवार को सुबह आठ बजे किसान आम सभा आयोजित की जायेगी. जिसमें किसानों से खेती की परेशानी व जरूरत सामग्री संबंधित विचार-विमर्श किया जायेगा. किसान की समस्याओं को जानने व समझने के लिये केंद्रीय टीम पहुंच गयी है.
शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों को यह जानकारी दी. सभा में किसान अपनी समस्याएं बतायेंगे, जिनकी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय टीम दिल्ली ले जायेगी. इसके बाद गांव में किसान हित में क्या कार्य किये जा सकते हैं, इस संबंध में उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




