कोल्हान विवि. अब रिजल्ट के लिए मार्क्सशीट का नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Updated at : 15 Apr 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रों के मोबाइल पर स्वत: पोस्ट होगा परीक्षा परिणाम फिर से जांची जायेंगी फिजिक्स की कॉपियां चाईबासा : कोल्हान विवि में बीएससी पार्ट वन के परीक्षार्थियों की फिजिक्स की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन होगा. इस बार विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगी. छात्रों द्वारा फिजिक्स में अपेक्षाकृत कम अंक दिये जाने की शिकायत की […]
विज्ञापन
छात्रों के मोबाइल पर स्वत: पोस्ट होगा परीक्षा परिणाम
फिर से जांची जायेंगी फिजिक्स की कॉपियां
चाईबासा : कोल्हान विवि में बीएससी पार्ट वन के परीक्षार्थियों की फिजिक्स की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन होगा. इस बार विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगी. छात्रों द्वारा फिजिक्स में अपेक्षाकृत कम अंक दिये जाने की शिकायत की गयी थी.
इसे ध्यान में रखते हुए मूल्यांकित कॉपियों की स्क्रूटनी के बजाय फिर से मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा स्नातक पार्ट टू की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए विभागाध्यक्षों से परीक्षकों की सूची मांगी गयी है. सूची के आधार पर ही परीक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने बताया कि इसके लिए थ्री मैन कमेटी का गठन किया गया है. उनके द्वारा कॉपियों की जांच की जायेगी. विवि के एक्जामिनेशन बोर्ड ने यह निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




