स्वीकृति के बाद रोजगारोन्मुखी चार नये कोर्स की शुरुआत होगी
Updated at : 15 Apr 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विवि में चार नये रोजगारोन्मुखी कोर्स आरंभ किये जायेंगे. इसके लिए विवि ने रेग्युलेशन तैयार कर लिया है. उसे स्वीकृति के लिए राजभवन व मानव संसाधन विकास विभाग के पास भेज दिया गया है. विवि की ओर से बताया गया कि सत्र आरंभ होने से पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो जाती है, तो […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विवि में चार नये रोजगारोन्मुखी कोर्स आरंभ किये जायेंगे. इसके लिए विवि ने रेग्युलेशन तैयार कर लिया है. उसे स्वीकृति के लिए राजभवन व मानव संसाधन विकास विभाग के पास भेज दिया गया है. विवि की ओर से बताया गया कि सत्र आरंभ होने से पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो जाती है, तो नये सत्र से कक्षाएं आरंभ कर दी जायेंगी.
ये कोर्स होंगे शुरू: विश्वविद्यालय में चार नये कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इसमें एमसीए, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमबीए व ललित कला की पढ़ाई शामिल है. स्वीकृति मिलने के बाद ही इन कोर्स में सीट आदि की घोषणा की जायेगी. प्रावधानों के तहत इन चार कोर्स की पढ़ाई शुरू करने के लिए राजभवन व राज्य के मानव संसाधन विकास विभाग के पास प्रस्ताव भेजा गया है. स्वीकृति मिलने के बाद ही विश्वविद्यालय में ये कोर्स आरंभ किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




