रेंजर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मार्शल बुढ़ गिरफ्तार!

चक्रधरपुर : गोइलकेरा रेंजर सिद्धेश्वर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मार्शल बुढ़ को देर रात गिरफ्तार किये जाने की सूचना है. मार्शल बुढ़ रेंजर हत्या व लूटकांड का मुख्य आरोपी है. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. सूत्रों के अनुसार मार्शल बुढ़ को आनंदपुर थाना क्षेत्र से छामामारी कर गिरफ्तार किया गया […]
चक्रधरपुर : गोइलकेरा रेंजर सिद्धेश्वर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मार्शल बुढ़ को देर रात गिरफ्तार किये जाने की सूचना है. मार्शल बुढ़ रेंजर हत्या व लूटकांड का मुख्य आरोपी है. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. सूत्रों के अनुसार मार्शल बुढ़ को आनंदपुर थाना क्षेत्र से छामामारी कर गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को सर्च अभियान में आनंदपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
उसकी पहचान के लिए सत्यापन किया जा रहा है कि वह मार्शल बुढ़ है या नहीं. इस संबंध में चाईबासा के एसपी डॉ एस माइकल राज ने बताया कि सूचना के आधार पर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए आनंदपुर व गोइलकेरा क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है. मालूम हो कि रेंजर हत्याकांड में ड्राइवर मनोज भुइयां, चैतन लकड़ा, मार्शल बुढ़, बीमा पांडू व ड्राइवर के भाई संतोष भुइयां शामिल था. पुलिस ने ड्राइवर मनोज भुइयां व चैतन्य लकड़ा को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




