रेलवे कार पार्किंग से वाहन हटाया

Updated at : 23 Mar 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे कार पार्किंग से वाहन हटाया

चक्रधरपुर : रेल प्रबंधक के आदेश का हवाला देकर जिला पुलिस के जवानों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग में लगे दर्जनों चार पहिया वाहनों को हटा दिया.. इससे वाहन चालकों में काफी रोष है. वाहन चालक नंद किशोर ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने डीआरएम के आदेश का हवाला देते हुए वाहनों […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेल प्रबंधक के आदेश का हवाला देकर जिला पुलिस के जवानों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग में लगे दर्जनों चार पहिया वाहनों को हटा दिया.. इससे वाहन चालकों में काफी रोष है. वाहन चालक नंद किशोर ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने डीआरएम के आदेश का हवाला देते हुए वाहनों को हटा दिया.

जबकि रेलवे से वाहन चालकों को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. आये दिन पुलिस द्वारा कार पार्किंग से वाहन हटाने से परेशान हैं. झामुमो के नगर अध्यक्ष मुन्ना खान ने कहा कि जब तक रेलवे वाहन स्टैंड का वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है, वाहन चालक अपने वाहनों को कार पार्किंग में ही लगायेंगे. उन्होंने प्रशासन से चक्रधरपुर स्टेशन परिसर में शीघ्र चार पहिया वाहन स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग की.

मौके पर वाहन चालक अफरोज, निदेश, पप्पु बनारसी, सुधीर मंडल, परवेज, छोटू महतो, दिलदार, मकसूद, देवेंद्र, सुबोध आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola