कारमेल बालक मवि.होली खेलने पर दी सजा
Updated at : 23 Mar 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षिका ने 11 छात्रों को पीटा, शिकायत कारमेल बालक मध्य विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अनिमा के खिलाफ मंगलवार को 11 बच्चों को पीट कर चोटिल करने की शिकायत चक्रधरपुर थाने में की गयी है. चक्रधरपुर : जानकारी के अनुसार रनिंग रूम के समीप रेल क्वार्टर निवासी बाबूलाल कुमार तांती के पुत्र देवेंद्र तांती को कुछ […]
विज्ञापन
शिक्षिका ने 11 छात्रों को पीटा, शिकायत
कारमेल बालक मध्य विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अनिमा के खिलाफ मंगलवार को 11 बच्चों को पीट कर चोटिल करने की शिकायत चक्रधरपुर थाने में की गयी है.
चक्रधरपुर : जानकारी के अनुसार रनिंग रूम के समीप रेल क्वार्टर निवासी बाबूलाल कुमार तांती के पुत्र देवेंद्र तांती को कुछ बच्चों ने अबीर लगा दिया. अबीर का दाग धोने के क्रम में प्राचार्या सिस्टर अनिमा ने देवेंद्र तांती को देख लिया. जिसके बाद सिस्टर अनिमा ने देवेंद्र तांती, सोनु माझी, वीरेंद्र कालुंडिया, रोहन कुमार साव, राहुल प्रसाद, रविन घोष समेत कुल 11 बच्चों को बुलाकर पूछताछ करने के बाद सभी विद्यार्थियों की छड़ी से पिटाई की.
पिटाई से बच्चों के शरीर में छड़ी के दाग पड़ गये. पिटाई के बाद देवेंद्र तांती के शरीर के जख्मों को अपने परिवार के सदस्यों को दिखाया. जिसके बाद देवेंद्र के जीजा श्रवण विश्वकर्मा और कमलदेव गिरी ने चक्रधरपुर थाना पहुंच कर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अनिमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




