झारखंड सरकार उपलब्ध करायेगी ओड़िया पुस्तक

Updated at : 23 Mar 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार उपलब्ध करायेगी ओड़िया पुस्तक

चक्रधरपुर : झारखंड सरकार अब स्वयं ओड़िया साहित्य की पुस्तकें उपलब्ध करायेगी. उक्त निर्णय रांची में शिक्षा सचिव के साथ हुई बैठक में लिया गया. मालूम रहे कि अब तक झारखंड में ओड़िया की पुस्तकें ओड़िशा सरकार उपलब्ध कराती थी. शिक्षा सचिव अनुराधा पटनायक के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए पश्चिमी सिंहभूम उत्कल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : झारखंड सरकार अब स्वयं ओड़िया साहित्य की पुस्तकें उपलब्ध करायेगी. उक्त निर्णय रांची में शिक्षा सचिव के साथ हुई बैठक में लिया गया. मालूम रहे कि अब तक झारखंड में ओड़िया की पुस्तकें ओड़िशा सरकार उपलब्ध कराती थी. शिक्षा सचिव अनुराधा पटनायक के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए पश्चिमी सिंहभूम उत्कल सम्मेलनी के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार प्रधान ने बताया कि बैठक के दौरान उन क्षेत्रों की समीक्षा की गयी,

जहां ओड़िया भाषा की शिक्षा दी जाती है. सचिव ने कहा कि इस वर्ष से झारखंड सरकार ही ओड़िया भाषा की पुस्तकें उपलब्ध करायेगी. ओड़िया के साथ अन्य भाषाओं की पुस्तकें भी सरकार छपवा रही है. वर्ग नवम व दशम का पाठ्यक्रम में बदलाव किया जायेगा. ओड़िया साहित्य की पुस्तक का चयन के लिए आठ सदस्यीय समिति भी बनायी गयी है. सचिव को ओड़िया शिक्षकों व स्कूलों की सूची भी उपलब्ध करायी गयी.

सचिव के साथ बैठक में निर्देशक मनीष रंजन, अरविंद बिलुंग, विनय पटनायक, पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक पुष्पा कुजूर, सरायकेला-खरसावां जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष, पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण सिंह, उत्कल सम्मेलनी के अध्यक्ष सरोज प्रधान, सचिव पीके नंदा, मुरलीधर षाड़ंगी, जमशेदपुर सचिव तरुण मोहांती, एसएस दाश, संजय पंडा, कृष्णा प्रधान, रवींद्र कुमार मिश्र, डॉ उत्पला दाश आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola