समीक्षा बैठक. सरायकेला में 76, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में 85% शिक्षक नियुक्त

Updated at : 22 Mar 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
समीक्षा बैठक. सरायकेला में 76, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में 85% शिक्षक नियुक्त

सप्ताह में टॉप विद्यार्थी लेंगे कक्षाएं सरायकेला-खरसावां जिले में 76 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में 85 प्रतिशत शिक्षक की नियुक्ति हो चुकी है. तीनों जिले में लगभग शिक्षकों की कमी दूर हो गयी है. चाईबासा : अब शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दें. उक्त बातें कोल्हान आयुक्त अरुण ने कहीं. वे सोमवार […]

विज्ञापन

सप्ताह में टॉप विद्यार्थी लेंगे कक्षाएं

सरायकेला-खरसावां जिले में 76 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में 85 प्रतिशत शिक्षक की नियुक्ति हो चुकी है. तीनों जिले में लगभग शिक्षकों की कमी दूर हो गयी है.
चाईबासा : अब शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दें. उक्त बातें कोल्हान आयुक्त अरुण ने कहीं. वे सोमवार को प्रमंडल सभागार में तीनों जिलों की समीक्षा बैठक कर रहे थे. उन्होंने तीनों जिले के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कक्षा के सबसे बेहतर विद्यार्थी को सप्ताह में एक दिन कक्षा लेने का मौका दें. वहीं शिक्षक इसकी निगरानी करेंगे. हर सप्ताह अलग-अलग छात्रों को मौका दें. इससे विद्यार्थियों में कंपीटिशन बढ़ेगा.
अधूरी योजना पूर्ण करने का आदेश :आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का शेष बजट मार्च तक खत्म करने का निर्देश दिया. वहीं अधूरी योजना को अविलंब पूर्ण करने को कहा. योजना बनाओ अभियान को सफल बताया. उन्होंने कहा कि मनरेगा के मजदूरों का मजदूरी भुगतान समय पर होगा. प्रत्येक दिन का भुगतान प्रत्येक दिन होगा,
अन्यथा 15 दिन के अंदर भुगतान किया जायेगा. इस साल के राजस्व वसूली कार्य मार्च तक खत्म करने का निर्देश दिया. कोल्हान आयुक्त अरुण की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिमी सिहंभूम उपायुक्त अबु बक्कर सिद्दीख पी, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त अमिताभ कौशल, सरायकेला उपायुक्त चंद्रशेखर, आरडीडी रजनीमांत वर्मा सहित तीनों जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे.
चिरया पंचायत के पांच गांवों में 24 घंटा बिजली :मनोहरपुर प्रखंड की चिरिया पंचायत के पांच गांवों को मई के पहले सप्ताह तक विद्युतीकरण किया जायेगा. अधूरे बिजली खंभों का कार्य पूरा कर बिजली बहाल कर दी जायेगी. वहीं पेयजल की समस्या को दूर कर दिया जायेगा. सारंडा एक्शन प्लान के तहत विकास कार्य हो रहा है.
……सड़क, बिजली व पेयजल पर प्राथमिकता : विकास कार्यों में सड़क, बिजली व पेयजल को प्राथमिकता दी गयी. छोटी-छोटी समस्या को दुरुस्त किया जायेगा. आयुक्त ने लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी.
शिक्षकों की कमी नहीं, गुणवत्ता पर ध्यान दें शिक्षक: आयुक्त
4083 स्कूल में पहुंचेगी बिजली
कोल्हान के 4083 स्कूलों में बहुत जल्द बिजली पहुंचेगी. अबतक 154 स्कूलों में बिजली पहुंच चुकी है. नक्सल क्षेत्र में सबसे पहले इस पर कार्य को पूरा किया जायेगा. वहीं पोड़ाहाट एक्शन प्लानन, मनोहरपुर का गोवा सलाई प्लान, गुड़ाबांधा रोड प्लान, सोनाघाटी विकास प्लान के कार्यों को पूरा किया जायेगा.
मनरेगा : मजदूरी बढ़ाने को जायेगा प्रस्ताव
कोल्हान आयुक्त ने कहा कि मनरेगा की मजदूरी बढ़ोतरी को लेकर प्रशासन एक प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के पास भेजेगा. वर्तमान में मनरेगा के मजदूर को एक दिन में 162 रुपये का भुगतान किया जाता है. गांव में ही रोजगार की व्यवस्था प्रशासन करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola