घाघरी गांव के पास हुआ हादसा, मागे पर्व मना कर लौट रहा था परिवार

Updated at : 22 Mar 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
घाघरी गांव के पास हुआ हादसा, मागे पर्व मना कर लौट रहा था परिवार

ईंट से जा टकरायी बाइक बच्चे की मौत, तीन घायल चाईबासा : मुफ्फसिल थाना के घाघरी गांव के पास सड़क किनारे रखे ईंट से टकराने से बाइक सवार अभिषेक लागुरी(10) की मौत हो गयी. जबकि बाइक चला रहे अभिषेक के मामा सालुका हेंब्रम, पिता अजित लागुरी व मां मालती लागुरी घायल हो गये. घायलों में […]

विज्ञापन

ईंट से जा टकरायी बाइक बच्चे की मौत, तीन घायल

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना के घाघरी गांव के पास सड़क किनारे रखे ईंट से टकराने से बाइक सवार अभिषेक लागुरी(10) की मौत हो गयी. जबकि बाइक चला रहे अभिषेक के मामा सालुका हेंब्रम, पिता अजित लागुरी व मां मालती लागुरी घायल हो गये. घायलों में सालुका हेंब्रम व अजित लागुरी की हालत गंभीर है. सूचना के मुताबिक जगन्नाथपुर के मासाबिला गांव निवासी मागे पर्व मनाने के लिए गोटाई गांव गये थे.
वहां से सभी एक बाइक पर शाम सात बजे घर लौट रहे थे. इस दौरान घाघरी गांव के पास सड़क किनारे रखे ईंट से इनकी बाइक जा टकरायी. इससे बाइक की टंकी पर बैठे अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य को गंभीर चोट आयी हैं.
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. मुफ्फिसल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola