कुछ केसों को डालसा में भेजने का लिया निर्णय

चाईबासा : उपायुक्त अबु बक्कर सिद्दीख पी ने सोमवार को कार्यालय में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार, उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत आये मामलों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान कुल 17 मामलों की समीक्षा की गयी. कुछ मामले इस अधिनियम के तहत मान्य नहीं पाये गये. वहीं कुछ में चार्जशीट के पश्चात मुआवजा […]
चाईबासा : उपायुक्त अबु बक्कर सिद्दीख पी ने सोमवार को कार्यालय में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार, उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत आये मामलों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान कुल 17 मामलों की समीक्षा की गयी. कुछ मामले इस अधिनियम के तहत मान्य नहीं पाये गये. वहीं कुछ में चार्जशीट के पश्चात मुआवजा देने का निर्णय लिया गया. वहीं कुछ केसों को डालसा में भेजने पर सहमति बनी. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस एक्ट के तहत दर्ज मामले को पूरी गंभीरता से लिया जायेगा. इसमें किसी प्रकार की खनापूर्ति नहीं की जायेगी. मौके पर डीएसपी लोगदा मुर्मू समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




