आदिवासी विरोधी है राज्य सरकार

Updated at : 21 Mar 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी विरोधी है राज्य सरकार

अखिल क्रांतिकारी आदिवासी महासभा का दूसरा महासम्मेलन सरकारी नीतियों से दूसरे राज्यों में पलायन करने को विवश हैं लोग चाईबासा : सरकार आदिवासियों की जमीन लूट कर बाहरी को बसा रही है. यहां के आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है. सरकार आदिवासियों का विकास नहीं चाहती है. उक्त बातें अखिल क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के […]

विज्ञापन

अखिल क्रांतिकारी आदिवासी महासभा का दूसरा महासम्मेलन

सरकारी नीतियों से दूसरे राज्यों में पलायन करने को विवश हैं लोग

चाईबासा : सरकार आदिवासियों की जमीन लूट कर बाहरी को बसा रही है. यहां के आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है. सरकार आदिवासियों का विकास नहीं चाहती है. उक्त बातें अखिल क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के महासम्मेलन में बिरसा सेवा दल के अध्यक्ष मंजूल दादल ने कहीं. हरीगुटू हो महासभा के केंद्रीय कार्यालय में महासम्मेलन हुआ.
उन्होंने आगे कहा कि सरकारी नीतियों के कारण आदिवासी दूसरे राज्यों में मजूदरी को विवश हैं. सरकार जबरन जमीन कब्जे में लेकर खदान खोल रही है.
मौके पर महासभा के अध्यक्ष जोन मिरन मुंडा ने कहा कि हमें हमारा अधिकार मिलने तक लड़ाई जारी रखनी होगी. चाहे इसके लिए हमें कुरबानी क्यों ने देना पड़े.
भाजपा सरकार आदिवासी को उखाड़ फेंकना चाहती है. सरकार हमपर जितना जुल्म करेगी, समुदाय उतना ही मजबूत होगा. इस दौरान राज्य के विभिन्न जगहों से आये वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इसमें मुख्य रूप से मानसिंह तिरिया, मीरा कच्छप, गीता रजवार, सोमनाथ वेदिया, सनिया उरांव व जोन मिरन मुंडा शामिल हुए.
शहर में निकली अधिकार रैली
अखिल क्रांतिकारी आदिवासी महासभा की ओर से शहर में रैली निकाली गयी. स्टेशन से बाजार होते हुए तारा मंदिर, टुंगरी होकर हरिगुटू पहुंचे. रैली में शामिल लोग अपना अधिकार की मांग पर नारे लगा रहे थे. रैली का नेतृत्व महासभा के अध्यक्ष जोन मिरन मुंडा कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola