सोनुवा. तीन नाबालिगों ने दिया घटना को अंजाम, गिरफ्तार
Updated at : 20 Mar 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

नाबालिग बिरहोर से सामूहिक दुष्कर्म 10 वर्षीय बच्ची को हंड़िया में नशीला पदार्थ मिलाकर पड़ोस के तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. सोनुवा : सोनुवा थाना क्षेत्र के लोढ़ाई स्थित बिरहोर कॉलोनी में एक नाबालिग बिरहोर बच्ची (10) से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िताके परिजनों ने इसकी शिकायत सोनुवा थाना में […]
विज्ञापन
नाबालिग बिरहोर से सामूहिक दुष्कर्म
10 वर्षीय बच्ची को हंड़िया में नशीला पदार्थ मिलाकर पड़ोस के तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.
सोनुवा : सोनुवा थाना क्षेत्र के लोढ़ाई स्थित बिरहोर कॉलोनी में एक नाबालिग बिरहोर बच्ची (10) से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िताके परिजनों ने इसकी शिकायत सोनुवा थाना में की है. मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद शनिवार को आरोपी तीन नाबालिग लड़कों को सोनुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक 10 मार्च की शाम को बिरहोर कॉलोनी निवासी बच्ची को कॉलोनी के ही तीनों आरोपियों ने हंड़िया में नशा मिला कर पिला दिया. इसके बाद तीनों आरोपी उसे कॉलोनी के पास पहाड़ी पर ले गये, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. मामले में सोनुवा पुलिस ने शनिवार को तीनों अरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बाल सुधार भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




