सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गंभीर

बंदगांव : बंदगांव थाना अंतर्गत माटागड़ा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में अड़की थाना के कुड़ाइ गांव निवासी कुंवर बोदरा (27) की मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है. कुंवर बोदरा के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में कई गंभीर चोटें लगी थीं, जिस कारण घटना स्थल पर ही उसकी […]
बंदगांव : बंदगांव थाना अंतर्गत माटागड़ा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में अड़की थाना के कुड़ाइ गांव निवासी कुंवर बोदरा (27) की मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है. कुंवर बोदरा के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में कई गंभीर चोटें लगी थीं, जिस कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं उसके साथी कुचाई थाना के गाडीकड़ा गांव निवासी मार्टिन सोय गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी पर पहुंचे बंदगांव थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने घटना स्थाल का जायजा लिया.
साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल मार्टिन को बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र लया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए खुंटी रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार मृतक कुंवर बोदरा दूसरे की बाइक लेकर कोचांग से बंदगांव आ रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




