हादसा. बांसपानी में रेल अोवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर
Updated at : 18 Mar 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

ड्राइवर की मौत, हेल्पर गंभीर ओवरब्रिज पार करने के दौरान ड्राइवर ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया और 40 फीट नीच रेल लाइन पर जा गिरा. बड़बिल : सीकेपी रेल मंडल के बांसपानी रेलवे स्टेशन निकट रेलवे ओवरब्रिज से अनियंत्रित ट्रैक्टर 40 फीट नीचे गिर गया, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो […]
विज्ञापन
ड्राइवर की मौत, हेल्पर गंभीर
ओवरब्रिज पार करने के दौरान ड्राइवर ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया और 40 फीट नीच रेल लाइन पर जा गिरा.
बड़बिल : सीकेपी रेल मंडल के बांसपानी रेलवे स्टेशन निकट रेलवे ओवरब्रिज से अनियंत्रित ट्रैक्टर 40 फीट नीचे गिर गया, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर (ओडी 09 डी 9343) तेज रफ्तार से बंसपानी की तरफ जा रही थी.
बांसपानी टूल गेट निकट रेलवे ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान ड्राइवर ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया और पुल की दाहीने तरफ 40 फीट नीच रेल लाइन पर जा गिर गया. नीचे गिरने से ट्रैक्टर और उसका डाला अलग अलग हो गये. घटना में चंपुआ के कोंकड़ापाट निवासी ड्राईवर संतोष पात्रो की मौके पर मौत हो गयी, जबकि हेल्पर करण कुमार दास का पैर टूट गया. दोनों को जोड़ा टाटा स्टील के अस्पताल लाया गया जहां, डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




