गुड न्यूज. 15000 आवासों में मिलेगा पानी

Updated at : 18 Mar 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
गुड न्यूज. 15000 आवासों में मिलेगा पानी

पेयजल और नक्शा का आवेदन अब ऑनलाइन चाईबासा : नगर पर्षद द्वारा वेबसाइट जारी करने के बाद अब एक-एक कर ऑनलाइन सुविधाएं देने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसके तहत अब नगर पर्षद में पानी की कनेक्शन एवं आवास निर्माण के लिये नक्शा का आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा. वहीं जल्द ही अन्य […]

विज्ञापन

पेयजल और नक्शा का आवेदन अब ऑनलाइन

चाईबासा : नगर पर्षद द्वारा वेबसाइट जारी करने के बाद अब एक-एक कर ऑनलाइन सुविधाएं देने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसके तहत अब नगर पर्षद में पानी की कनेक्शन एवं आवास निर्माण के लिये नक्शा का आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा. वहीं जल्द ही अन्य सुविधाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जायेंगी. गुरुवार को रांची में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला से लौटकर सिटी मैनेजर लुकेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी.
कहा पहले पानी के कनेक्शन के लिए नप कार्यालय आकर फॉर्म जमा करना पड़ता था. अब यह सुविधा नेट के जरिये ही प्राप्त होगी. इसके अलावा नक्शा पास करवाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन कार्य अभी प्रक्रिया में है, इसे शुरू होने में कुछ दिन लगेंगे.
शहर में अन्य सुविधा भी होगी ऑनलाइन
जलापूर्ति योजना दिसंबर तक होगी पूरी
जलापूर्ति योजना दिसंबर तक होगी पूरी
जलापूर्ति योजना दिसंबर तक होगी पूरी
चाईबासा शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ उठाने के लिए दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा. शहर में अलग-अलग जगहों पर पाइप लाइन बिछाने और पानी टंकियों का निर्माण 17 अप्रैल की तय सीमा तक होता संभव नहीं दिख रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि इस जलापूर्ति योजना के तहत हर घर को पानी का कनेक्शन देने का नप ने लक्ष्य रखा है.
पहले प्रति घर 135 रुपया शुल्क वसूला जाता था. यह योजना शुरू होने पर पानी के दर पर पुन: विचार किया जायेगा. शहर व इसके आसपास स्थित ग्रामीण इलाकों के लगभग 15000 आवासों में 2.40 लाख गैलन पानी उपलब्ध कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola