शौण्डिक धर्मशाला मध्य विद्यालय जर्जर, पढ़ाई बंद

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शौण्डिक धर्मशाला मध्य विद्यालय पूरी तरह जर्जर हो गया है. इस स्कूल में लगभग एक साल से पढ़ाई बंद है. विद्यालय के 269 बच्चे की पढ़ाई शौण्डिक धर्मशाला में हो रही है. स्कूल की जर्जर अवस्था की सूचना मिलने बाद गुरुवार को नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह, वार्ड पार्षद शंभू साव ने […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शौण्डिक धर्मशाला मध्य विद्यालय पूरी तरह जर्जर हो गया है. इस स्कूल में लगभग एक साल से पढ़ाई बंद है. विद्यालय के 269 बच्चे की पढ़ाई शौण्डिक धर्मशाला में हो रही है. स्कूल की जर्जर अवस्था की सूचना मिलने बाद गुरुवार को नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह, वार्ड पार्षद शंभू साव ने स्कूल का निरीक्षण किया.
स्कूल की जर्जर अवस्था को देख दंग रह गये. बाहर से स्कूल ठीक ठाक है. परंतु अंदर से खंडहर है. स्कूल के बाहर शेड लगा कर पाठशाला चलाया जा रहा है. स्कूल में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. निरीक्षण करने के बाद नप अध्यक्ष श्री साह ने तत्काल चापानल की स्वीकृति दी. अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड संख्या दस में स्वीकृत चापानल को स्कूल में लगाया जायेगा.स्कूल की जर्जर अवस्था को लेकर उपायुक्त व जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिख कर जानकारी देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




