एक सप्ताह में दूर होगी राशन कार्ड की समस्या : एसडीओ

चाईबासा : चाईबासा के नीमडीह की महिलाओं ने बुधवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर राशन कार्ड की मांग की. डीसी के आदेश पर सदर एसडीओ राकेश दुबे ने महिलाओं से बातचीत की. महिलाओं ने डीसी को बताया कि उनका लाल कार्ड नहीं बना है. लाल कार्ड नहीं रहने से उनको राशन नहीं मिल रहा है. वहीं […]
चाईबासा : चाईबासा के नीमडीह की महिलाओं ने बुधवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर राशन कार्ड की मांग की. डीसी के आदेश पर सदर एसडीओ राकेश दुबे ने महिलाओं से बातचीत की. महिलाओं ने डीसी को बताया कि उनका लाल कार्ड नहीं बना है. लाल कार्ड नहीं रहने से उनको राशन नहीं मिल रहा है. वहीं अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलनी बंद हो गयी है.
महिलाओं ने एसडीओ को बताया कि लाल कार्ड रहने पर ही उनके बच्चे का नामांकन प्राइवेट स्कूल में होगा. एसडीओ ने कहा कि नामांकन के लिए लाल कार्ड की जरूरत नहीं होती है. बीपीएल संख्या से ही नामांकन हो जाता है. एसडीओ ने एक सप्ताह बाद महिलाओं को कार्यालय में बुलाया. एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




