अगली बैठक में होगा अंतिम फैसला
Updated at : 16 Mar 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

15 अप्रैल तक दीक्षांत समारो चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन आगामी 15 अप्रैल तक होने की संभावना है. यह जानकारी कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के अंदर ही मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आने की पुष्टि हो जायेगी. उसके बाद विवि […]
विज्ञापन
15 अप्रैल तक दीक्षांत समारो
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन आगामी 15 अप्रैल तक होने की संभावना है. यह जानकारी कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के अंदर ही मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आने की पुष्टि हो जायेगी. उसके बाद विवि प्रशासन की ओर से तिथि की घोषण कर दी जायेगी. कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
हर हाल में अप्रैल में समारोह का आयोजन कराने की कोशिश की जा रही है. दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत प्रदेश के अन्य मंत्री की आने की संभवना है. डॉ सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 28 मार्च से 20 अप्रैल तक के बीच की कोई तिथि दिये जाने की बात कही गयी है.
60 गोल्ड मेडलिस्ट की सूची तैयार
कोल्हान विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. विवि परिसर में ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए भव्य मंडप का निर्माण कराया जायेगा. समारोह को लेकर विभिन्न विषयों में 60 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं भी सूची भी तैयार कर ली गयी है. साथ ही गोल्ड मेडल भी तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




