दुखद. एनएच-75 पर घटी घटना

Updated at : 16 Mar 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
दुखद. एनएच-75 पर घटी घटना

दो बाइक िभड़े, चार घायल, एक गंभीर मंगलवार को हाटगम्हरिया समेत तीन अलग-अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटनाअों में आठ लोग घायल हो गये, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत एनएच 75 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार लोग घायल हो गये, जिसमें से एक सोमनाथ […]

विज्ञापन

दो बाइक िभड़े, चार घायल, एक गंभीर

मंगलवार को हाटगम्हरिया समेत तीन अलग-अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटनाअों में आठ लोग घायल हो गये, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत एनएच 75 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार लोग घायल हो गये, जिसमें से एक सोमनाथ गागाराई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना मंगलवार शाम की है. घटना में एक बाइक (जेएच 06 ई0 8965) पर सोमनाथ गागराई सवार थे, जबकि सामने से आ रही दूसरे बाइक (ओडी 09 ई0 7123) पर दुधजोड़ी कमरसाई निवासी प्रकाश दास, हरिशंकर दास एवं पंकज दास सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही बीडीअो सोमनाथ बांकिरा और थाना प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे. सभी घायलों को देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola