गला दबाकर की गयी थी रंगा देवी की हत्या

चाईबासा : कुमारडुंगी पुलिस ने अस्वाभाविक रूप से जल कर मरने के मामले को पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद हत्या में तब्दील करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी देते हुए थानाधिकारी सुनील कुमार कुशवाह ने बताया कि काड़ाबांध गांव के गोपटोला में 14 नंबर-2014 को जलने से रंगा देवी (26) […]
चाईबासा : कुमारडुंगी पुलिस ने अस्वाभाविक रूप से जल कर मरने के मामले को पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद हत्या में तब्दील करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी देते हुए थानाधिकारी सुनील कुमार कुशवाह ने बताया कि काड़ाबांध गांव के गोपटोला में 14 नंबर-2014 को जलने से रंगा देवी (26) नामक महिला की मौत हो गयी थी.
पुलिस ने इस संबंध में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया था. हालांकि बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे जलाये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस ने दो साल बाद हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




