नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

Updated at : 15 Mar 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

तांतनगर : 15 वर्षीय भतीजी को डरा-धमका दुष्कर्म के आरोपी तांतनगर ओपी के मुढदा गांव के दुलाल कालुंडिया (35) को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता के गर्भवती होने पर लोगों की इसकी जानकारी हुई. पीड़िता के अनुसार हथियार के भय पर दुलाल कालुंडिया सात माह से उसके साथ दुष्कर्म कर […]

विज्ञापन
तांतनगर : 15 वर्षीय भतीजी को डरा-धमका दुष्कर्म के आरोपी तांतनगर ओपी के मुढदा गांव के दुलाल कालुंडिया (35) को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता के गर्भवती होने पर लोगों की इसकी जानकारी हुई. पीड़िता के अनुसार हथियार के भय पर दुलाल कालुंडिया सात माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. इसी बीच वह गर्भवती हो गयी है.
पीड़िता ने इसकी जानकारी गांव की एक महिला को दी. इसके बाद रविवार को गांव में बैठक की गयी. इसमें आरोपी दुलाल को पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया. पीड़िता के पिता का दस साल पहले ही निधन हो गया है. मां ने दूसरी शादी कर ली है. पीड़िता आरोपी चाचा के साथ रह रही थी. इसी का फायदा उठाकर चाचा अपनी भतीजी से दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि डर के कारण वह अपना मुंह नहीं खोल रही थी. तांतनगर ओपी प्रभारी विंदेश्वर प्रसाद ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola