मासूम से नाबालिग ने किया दुर्व्यवहार

Updated at : 13 Mar 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
मासूम से नाबालिग ने किया दुर्व्यवहार

चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है. घटना नौ मार्च शाम की है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर जगन्नाथपुर पुलिस ने गांव के ही एक नाबालिग के खिलाफ दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. शिकायत […]

विज्ञापन

चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है. घटना नौ मार्च शाम की है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर जगन्नाथपुर पुलिस ने गांव के ही एक नाबालिग के खिलाफ दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.

शिकायत में मासूम के पिता ने बताया कि नौ मार्च की शाम करीब छह बजे गांव के ही एक 15 साल के नाबालिग ने उनकी बेटी को गोद में लेकर घुमाने ले गया था. रात साढ़े सात बजे वह उसे घर से कुछ दूरी पर छोड़ गया. बेटी रोते हुए घर पहुंची. रोने का कारण पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी. घटना से गांव के मुंडा को अवगत कराते हुए शनिवार को थाने में इसकी शिकायत की गयी.

नसीम कुमार पिंगुवा बने प्रखंड अध्यक्ष
मझगांव. प्राथमिक विद्यालय गाड़ासाई के सहायक शिक्षक नसीम कुमार पिंगुवा को नवनियुक्त शिक्षक संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय तड़ापाई की सहायक शिक्षका हेमवती सिंकू को उपाध्यक्ष, बड़ावेलमा प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक सहदेव चंद्र प्रधान को सचिव व मध्य विद्यालय आसनपाट के शिक्षक अजय कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. यह निर्णय मझगांव प्रखंड के धोड़ाबांधा मध्य विद्यालय में एक बैठक में लिया गया. जिसमें प्रखंड के 36 नवनियुक्त शिक्षक शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola